बड़े घर की बेटी ( साहित्य सागर ) Workbook Answers ICSE Board Class 9 and 10

बड़े घर की बेटी ( Bade Ghar Ki Beti)

अभ्यास माला

अवतरण 1.

“आनंदी एक बड़े उच्च कुल की लड़की थी। ठाकुर साहब बड़े धर्म संकट में थी कि आनंदी का विवाह कहांँ करेंगे।”

(i) आनंदी की पिता का परिचय दीजिए तथा बताइए कि वह अपनी संतान में किस को सबसे अधिक प्यार करते थे और क्यों?

उत्तर. आनंदी के पिता का नाम भूपसिंह था। वह एक रियासत के ताल्लुकेदार थे। उनकी 4 बेटियांँ थी। उनकी सबसे छोटी बेटी का नाम आनंदी था। वह उससे बहुत प्रेम करते थे।

(ii) आनंदी के पिता किस धर्म संकट में थे?

उत्तर. आनंदी के पिता भूप सिंह को सदैव यह चिंता रहती थी कि आनंदी बड़े घर में पली बढ़ीं है। अगर उसका विवाह सामान्य वर्ग में हो गया, तो वह अपना गुजारा कैसे करेगी।

(iii) आनंदी के पिता ने आनंदी का विवाह किसके साथ करने का निश्चय किया और क्यों?

उत्तर. आनंदी के पिता ने उसका विवाह श्रीकंठ के साथ करने का निश्चय किया क्योंकि वह श्रीकंठ के विचार तथा स्वभाव को देखकर अत्यधिक प्रभावित हो गए थे।

(iv) आनंदी किस प्रकार के वातावरण में पली थी उसके ससुराल का वातावरण कैसा था तथा उसने उसके अनुकूल स्वयं को किस प्रकार डाला?

उत्तर. आनंदी एक संपन्न परिवार में पली बढ़ी थी।वहांँ उसे सभी चीजें सरलता से प्राप्त हो जाती थी, किंतु उसके ससुराल में यह सब चीजें सरलता से नहीं प्राप्त हुआ करती थी। यद्यपि इन सभी कठिनाइयों को दूर करते हुए उसने अपने आपको अपने ससुराल कि मुताबिक ढाल लिया।

अपना-अपना भाग्य Sahitya Sagar Workbook Answers – Class 9 & 10

नेताजी का चश्मा Sahitya Sagar Workbook Answers- ICSE Class 9 and 10

महायज्ञ का पुरस्कार Sahitya Sagar Workbook Answer- ICSE Class 9, 10

सूर के पद | Sahitya Sagar| Workbook Answers Class 9th and 10th |ICSE

अवतरण 2.

“स्त्री गाली सह लेती है, मार भी सह से लेती है पर उससे मैंके की निंदा नहीं सही जाती।”

(i) लाल बिहारी कौन था? वह क्या वस्तु लाया था? उसने वह वस्तु किसे दी और क्यों?

उत्तर. लाल बिहारी आनंदी का देवर था। वे श्रीकंठ का छोटा भाई था। वह दो मांँस लाया था। उसने वह मांँस आनंदी को पकाने के लिए दी थी।

(ii) खाना खाते समय लाल बिहारी को क्रोध क्यों आया?

उत्तर. खाना खाते समय लाल बिहारी को क्रोध आया क्योंकि दाल में घी नहीं था।

(iii) आनंदी को लाल बिहारी की क्या बात बुरी लगी तथा उसने उस बात का क्या जवाब दिया? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर. आनंदी को लाल बिहारी की वह बात बुरी लगी जब उसने उसके मायके की निंदा कीऋ उसने उस बात का उत्तर देते हुए कहा “हाथी मरा भी तो 9 लाख का’।

(iv) घटना के अंत में लाल बिहारी ने आनंदी के साथ जो व्यवहार किया क्या वह उचित था? यदि नहीं तो क्यों? सतर्क उत्तर दीजिए?

उत्तर. घटना के अंत में लाल बिहारी ने आनंदी के साथ जो भी किया था वह गलत था। क्योंकि उसे अपनी भाभी पर खड़ाऊ नहीं फेंकना चाहिए था। क्योंकि भाभी मांँ के समान होती है।

अवतरण 3.

“इसलिए कि मुझे भी अपनी प्रतिष्ठा का कुछ ख्याल है। आपके घर में अन्याय और हठ का प्रकोप हो रहा है। जिनको बड़ों का आदर-सम्मान करना चाहिए। वह उनके सर चढ़ते हैं।”

(i) कैसे पंक्तियां कौन, किससे किस अवसर पर कह रहा है? तथा क्यों?

उत्तर. प्रस्तुत पंक्तियांँ श्रीकंठ ने अपने पिता बेनीमाधव से कहांँ था। जब उसके छोटे भाई ने अपनी भाभी पर खड़ाऊ फेंका था।

(ii) आनंदी के पति किस दिन घर आते थे? उनके घर आने पर लाल बिहारी तथा उसके पिता ने क्या-क्या कहा? अपने शब्दों में लिखिए?

उत्तर. आनंदी के पति शनिवार को घर आया करते थे।उनके घर आने पर लाल बिहारी तथा उनके पिता ने कहा कि स्त्रियों को पुरुषों के मुंँह नहीं लगना चाहिए और आनंदी को लाल बिहारी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी।

(iii) आनंदी द्वारा घटनाक्रम बताए जाने पर श्रीकंठ की क्या प्रतिक्रिया हुई? दूसरे दिन उन्होंने पिता को क्या फैसला सुनाया और क्यों?

उत्तर. आनंदी द्वारा घटनाक्रम बताने पर श्रीकंठ क्रोधित हो गए और दूसरे दिन उन्होंने अपने पिता से कहा कि अब मेरा इस घर में गुजारा नहीं हो सकता क्योंकि जहांँ पर बड़े लोगों का आदर सम्मान न हो मैं वहांँ नहीं रह सकता।

(iv) श्रीकंठ के पिता ने उसे क्या सलाह दी तथा अपने पक्ष को मज़बूत करने के लिए क्या तर्क दिए?

उत्तर. श्रीकंठ के पिता बेनीमाधव ने अपना तर्क मजबूत करने के लिए कहा कि स्त्रियों को ज्यादा सर पर चढ़ाना ठीक नहीं है, क्योंकि वह इसी तरह घर का नाश कर देती है।

अवतरण 4.

“बेनीमाधव सिंह पुरानी आदमी थे। इन भावों को ताड़ गए। उन्होंने निश्चय किया चाहे कुछ भी क्यों न हो, इन द्वेषियों को ताली बजाने का अवसर न दूंगा?”

(i) श्रीकंठ किस व्यक्ति के कारण कहांँ जाना चाहता था तथा क्यों?

उत्तर. श्रीकंठ लाल बिहारी के कारण घर छोड़कर जाना चाहता था। क्योंकि उसने श्रीकंठ की पत्नी पर खड़ाऊ फेंककर मारा था।

(ii) ठाकुर साहब और श्रीकंठ की लड़ाई सुनकर किस-किस को हर्ष हुआ और क्यों? कौन किस बहाने से आकर उनके घर बैठ गए?

उत्तर. ठाकुर साहब और श्रीकंठ की लड़ाई सुनने के लिए गांँव वाले आकर उनके घर में बैठ गए। ताकि वह उनकी लड़ाई सुन सके और आनंद ले सके।

(iii) ठाकुर बेनीमाधव सिंह ने अपने पुत्र के सामने हथियार क्यों डाल दिए तथा श्रीकंठ अपने पिता की किस बात को नहीं समझ पाया?

उत्तर. ठाकुर बेनीमाधव सिंह ने अपने पुत्र के सामने हथियार डाल दिए क्योंकि द्वेषियों को ताली बजाने का अवसर नहीं देना चाहते थे। लेकिन श्रीकंठ यह बात नहीं समझ पाया।

(iv) ‘भाव ताड़ जाना’ तथा ‘ताली बजाना’ मुहावरों का अर्थ लिखिए तथा वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर. भाव ताड़ जाना – स्थिति का पहले से अनुमान लगा लेना।

ताली बजाना- मजे लेना

अवतरण 5.

“लेकिन अब मन में पछता रही थी। क्योंकि वह स्वभाव से दयालु थी।”

(i) किसको अपनी किस बात पर पछतावा हो रहा था तथा अब उसकी क्या इच्छा थी?

उत्तर. आनंदी को अपने गुस्से पर पछतावा हो रहा था कि उसने यह बात अपने पति को क्यों बता दी। अब वह चाहती थी कि श्रीकंठ लाल बिहारी को माफ़ कर दे।

(ii) लाल बिहारी कहांँ जाना चाहता था और क्यों?

उत्तर. लाल बिहारी घर छोड़कर जाना चाहता था क्योंकि उसे श्रीकंठ का गुस्सा नहीं सहन हो रहा था।

(iii) लाल बिहारी कहां जाना चाहता था और क्यों?

उत्तर. लाल बिहारी घर छोड़कर जाना चाहता था, क्योंकि उसे श्रीकंठ का गुस्सा नहीं सहन हो रहा था।

(iv) लाल बिहारी को जाने से किसने रोका? जाने से रोकना, रोकने वाले की किस चारित्रिक विशेषता को प्रकट करता है?

उत्तर. लाल बिहारी को आनंदी ने जाने से रोका।आनंदी का लाल बिहारी को रोकना उसका दयालु होना बताता है।

अवतरण 6.

“बेनीमाधव बाहर से आ रहे थे। दोनों भाइयों को गले मिलते देखकर आनंद से पुलकित हो गए। गांँव में जिसने यह वृतान्त सुना उसी ने आनंदी की उदारता को सराहा”।

(i) कौन दोनों भाई गले मिल रहे थे? वह कब तथा क्यों गले मिले थे?

उत्तर. श्रीकंठ तथा लाल बिहारी गले मिल रहे थे। जब लाल बिहारी घर छोड़कर जा रहा था। तब श्रीकंठ सिंह ने उसे जाने से रोक लिया था। इसके बाद दोनों भाई गले मिल रहे थे।

(ii) दोनों भाइयों को गले मिलता देखकर किसे प्रसन्नता हुई तथा क्यों? उसने इस अवसर पर क्या कहा?

उत्तर. दोनों भाइयों को गले मिलता देख बेनीमाधव को प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि बड़े घर की बेटी ऐसी ही होती है, जो बिगड़ता हुआ काम संभाल लेती है।

(iii) गांँव वालों ने क्या वृतान्त सुना तथा किसकी प्रशंसा की और क्यों?

उत्तर. गांँव वालों ने लालबिहारी को अपने घर से बाहर जाने की बात सुनी थी क्योंकि उसने अपनी भाभी पर खड़ाऊ फेंककर मारा था। गांव वालों ने आनंदी की प्रशंसा की क्योंकि उसने बिगड़ती हुई बात को संभाल लिया।

(iv) आनंदी को बड़े घर की बेटी क्यों कहा गया? कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए?

उत्तर. आनंदी स्वाभाव से बहुत ही दयालु थी। उसने दोनों भाइयों को अलग नहीं होने दिया। उसने अपने बड़प्पन का परिचय दिया। इस प्रकार वह सब की प्रशंसा की पात्र बनी रही। साथ ही उसने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इसलिए मैं बड़े घर की बेटी कहलाए।

Leave a Comment