कुंडलियांँ Sahitya Sagar Workbook Answers – Class 9&10

Kundaliya

अभ्यास माला

अवतरण-1

लाठी में गुण बहुत हैं, सदा राखिए संग।
गहरि, नदी, नारी जहाँ तहाँ बचावै अंग
तहाँ बचावै अंग, झपटि कुत्ता कहँ मारै ।
दुश्मन दावागीर होयं तिनहुँ को झारै।
कह गिरिधर कविराय, सुनो हो धूर के बाठी ।।
सब हथियार छाँड़ि, हाथ महँ लीजै लाठी ।।

प्रश्न 1. ‘लाठी’ से क्या तात्पर्य है? कवि द्वारा लाठी की किन-किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है?

उत्तर. लाठी से तात्पर्य है डंडा। लाठी गहरी नदी, नाले में हमारे अंगों को बचाती है। अगर कोई कुत्ता झपट जाए तो लाठी से आप अपने को बचा सकते हैं। मार्ग में कोई दुश्मन या लुटेरा मिल जाए तो लाठी उससे मुकाबला करके हमारी रक्षा करता है।

प्रश्न 2. मनुष्य अपने पास हथियार क्यों रखता है? कयि सब हथियार छोड़कर क्या रखने की प्रेरणा दे रहा है तथा क्यों?

उत्तर. मनुष्य अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखता है। कवि सब हथियार छोड़कर लाठी रखने की प्रेरणा दे रहे हैं, क्योंकि लाठी से गड्ढा या नदी का नाली आदि को हम आसानी से पार कर सकते हैं।

प्रश्न 3. ‘तहाँ बचावै अंग’ से कवि का क्या तात्पर्य है? लाठी झपटकर क्या काम करती है तथा कैसे?

उत्तर. ‘तहाँ बचावै अंग’ से तात्पर्य है कि अपने अंगों की सुरक्षा करना | अगर कोई कुत्ता मार्ग में बाधा उत्पन्न करे या झपटकर हमारे ऊपर आक्रमण करें तो लाठी द्वारा हम उसे भगा सकते हैं।

प्रश्न 4. कवि की कुण्डलियो की क्या विशेषताएँ है? स्पष्ट कीजिए।


उत्तर. कवि की कुंडलियों में मनुष्यों के रोजमर्रा के काम में आने वाली वस्तुओं के द्वारा प्रदान की गई है।

अवतरण-2

कमरी थोरे दाम की, बहुत आवै काम।
खासा मलमल वापता, उनकर राखे मान ।।
उनकर राखे मान बैद जहाँ आड़े आये।
बकुचा बाँधे मोट, राति को झारि बिछावै।
कह गिरिधर कविराय, मिलत है थोरे दमरी
सब दिन राखे साथ बड़ी मर्यादा कमरी।।

प्रश्न 1. ‘थोरे दाम’ से कवि का क्या तात्पर्य है? धोरे दाम में क्या आता है? कवि ने क्या रखने की सलाह दी है तथा क्यों?


उत्तर. थोरे दाम’ से तात्पर्य है- थोडे़ पैसे। थोरे दाम में कंबल आता है । कवि ने कंबल रखने की सलाह दी है।

प्रश्न 2. ‘मान’ किसे कहते हैं? किस वस्तु के द्वारा किसका मान रखा जाता है तथा किस प्रकार ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर. सम्मान को मान कहते हैं। कम्बल के द्वारा मनुष्य का मान होता है। क्योंकि यह बहुत काम की वस्तु है।

प्रश्न 3. कमरी से क्या अभिप्राय है कवि द्वारा कमरी की किस मर्यादा को बताया गया है?

उत्तर. कमरी से अभिप्राय है- कंबल। यह हमारी मदद करता है – आँधी तुफान से बचने के लिए, थक जाने पर हम उसे बिछाकर उस पर बैठ भी सकते हैं।

प्रश्न 4. “बन्द जहाँ आड़े आवे’ पंक्ति की व्याख्या करते हुए स्पष्ट कीजिए कि कमरी के कौन-कौन से गुण हैं?

उत्तर. यात्रा में जाते समय उस कपड़े को बाँधकर व अन्य कार्यो में भी काम आती है। इसके गुण बहुत है।

अवतरण 3.

गुन के गाहक सहस नर बिन गुण लहै न कोय।

जैसे कागा कोकिला, शब्द सुनै सब कोय।

शब्द सुनै सब कोय, कोकिला सबै सुहावन

दोउ का एक रंग काग सब भये अपावन

कह गिरिधर कविराय सुनो हो ठाकुर मन के

बिनु गुन लहै न कोय, सहस नर गाहक गुन के ।।

प्रश्न 1. ‘गुन’ से क्या अभिप्राय है? सब लोग किसके गाहक होते हैं तथा क्यों?

गुन का अभिप्राय है – गुण से है सब लोग गुणवान व्यक्ति के ग्राहक होते है।

प्रश्न 2. कवि ने अपने मत की पुष्टि के लिए किस-किसका उदाहरण दिया है। किन दोनों की बोली कब-कब सुनाई देती है?

उत्तर. कवि ने कौआ और कोयल का उदाहरण दिया है कोयल की आवाज “सावन में सुनाई देती है तथा यह सबके मन को हर लेती है | कौआ की आवाज को कोई भी पसंद नहीं करता है। दोनों का रंग तो सामान है किंतु उनकी विशेषताओं में बहुत ही ज्यादा अंतर है।

प्रश्न 3. कौए और कोयल में क्या-क्या समानता तथा क्या-क्या भेद है? किसका मान क्यों होता है?

उत्तर. कौए और कोयल में यह समानता है कि वह दोनो काले और बदसूरत होते हैं । परंतु उनमें कुछ आसमानता भी होती है – केयल की आवाज मधुर होती है कौए की बहुत खराब।

प्रश्न 4. ‘ठाकुर मन के’ से क्या तात्पर्य है। मन के ठाकुर किन्हें कहा गया है? कवि उन्हें क्या समझाना चाहता तथा कैसे?

उत्तर. ठाकुर मन के से तात्पर्य है -मन के ईश्वर। कवि मन के ठाकुर को समझाना चाहते हैं कि गुणवान व्यक्ति के सब दोस्त होते हैं लेकिन अवगुण व्यक्ति का कोई दोस्त नहीं होता ।

अवतरण 4.

साँई सब संसार में मतलब का व्यवहार ।

जब लग पैसा गाँठ में, तब लग ताको यार ।।

सब लग ताको यार, यार संग ही संग डोले।

पैसा रहे न पास, यार मुख से नहि बोले ।।

कह ‘गिरिधर कविराय’ जगत यहि लेखा भाई।

करत बेगरजी प्रीति, यार बिरला कोई साँई ।।

प्रश्न 1. कवि ने इस संसार की क्या विशेषताएंँ बताई है तथा क्यों?

उत्तर. कवि ने इस संसार में मतलब का व्यवहार ट्रक ने के बारे में बताया है। उसके अनुसार इस संसार में सभी स्वार्थी और धन के लालची है।

प्रश्न 2. कवि ने मित्रों के विषय में क्या बताया है? अधिकांश मित्र किस प्रकार के होते है?

उत्तर. कवि ने मित्रों के विषय में यह बताया है कि जब तक पैसा आपके पास है तब तक मित्र आपके पास रहेंगे । पैसा खत्म हो जाने पर मित्र नहीं साथ देते (अधिकांश मित्र लालची होते हैं)।

प्रश्न 3 कवि ने इस जगत की क्या रीति बताई है। बेगरजी प्रीति करने वाले कितने लोग हैं?

उत्तर. कवि इस जगत की यह रीति बनाई है कि यहाँ को सब लोग स्वार्थी हैं बैगरजी प्रीति करने वाले बहुत कम लोग है ।

प्रश्न 4. सच्चे मित्र का मानव जीवन में क्या महत्व है? आपकी दृष्टि में सच्चा मित्र कौन हो सकता है?

उत्तर. सच्चे मित्र निस्वार्थ रूप से अपने मित्र के अवगुणों को भी गुणों में बदल देते हैं। निस्वार्थ मित्रता करने वाला सच्चा मित्र हो सकता है।

अवतरण 5.

रहिए लटपट काटि दिन, बरु घामे माँ सोय ।

छाँह न बाकी बैठिए, जो तरु पतरो होय।।

जो तरु पतरो होय, एक दिन धोखा देहैं।

जा दिन बह बयारि, टूटि तब जर से जैहैं।।

कह गिरिधर कविराय, छाँह मोटे की गहिए।

पाती सब झरि जायें, तऊ छाया में रहिए।।

प्रश्न 1. कवि ने कहाँ बैठने तथा कहाँ न बैठने के लिए कहा है? स्पष्ट किजिए।

उत्तर. कवि ने मोटे पेड़ की छाया में रहने के लिए कहते हैं। क्योंकि मोटे पेड़ की पत्तियां झड़ने पर भी वह सदैव तरुण छाया देता है तथा पतले पेड़ में जब पत्ते झड़ जाते हैं तो हवा का एक झोंका आने पर ही वह पेड़ जड़ से उखड़ जाता है।

प्रश्न 2. मोटे पेड़ की छाया लेने से क्या लाभ होता है? मोटे पेड़ का उदाहरण देकर कवि क्या बताना चाहता है?

उत्तर. मोटे पेड़ की छाया लेने से पते आने के बाद तरुण छाया देता है। कवि उसका उदाहरण लोगों को हिम्मती और साहसी व्यक्ति का साथ लेने को कहा है।

प्रश्न 3. मनुष्य को किस प्रकार के लोगों की शरण में रहना चाहिए तथा क्यों?

उत्तर. मनुष्य को हिम्मती लोग की शरण में रहना चाहिए ताकि मुसीबत आने पर भी वह कमजोरो की तरह हार ना जाए अपितु सदैव आगे बढ़ने के लिए अग्रसर रहें।

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए- बरु, घाम, पतरा, बयारि, जर, पाती।

उत्तर. बरु-भले ही

घाम-धूप में

पतरा-पतला

अवतरण-6.

पानी बाढ़ नाव में घर में बाढ़े दाम।

दोऊ हाथ उलीचिए, यही सयानो काम ।।

यही सयानो काम, राम को सुमिरन कीजेै।

पर स्वारथ के काज, शीश आगे धर दीजेै।।

कह ‘गिरिधर कविराय’ बड़ेन की याही बानी।

चलिए चाल सुचाल, राखिए अपना पानी।

प्रश्न 1. कवि के अनुसार सयाना काम क्या है तथा क्यों?

उत्तर. कवि के अनुसार दोनों हाथ से बाहर निकालना ही सयाना काम है क्योंकि यही समझदारी का काम है इससे मुसीबत कम हो जाती है।

प्रश्न 2. ‘पर स्वास्थ’ से क्या तात्पर्य है? पर स्वारथ से क्या लाभ होता है?

उत्तर. ‘ पर स्वास्थ से तात्पर्य है – परोपकार | इससे इज्जत मिलती है | लोग हमारा सम्मान करते हैं।

प्रश्न 3. बड़ो का क्या उपदेश है? हमें अपनी चाल कैसी रखनी चाहिए तथा क्यों?

उत्तर. जब घर में कोई चीज उपापा हो तो उसे हटा देना चाहिए हमे उचित मार्ग पर चलना चाहिए।उससे इज्जत प्राप्त होगी।

प्रश्न 4 ‘राखिए अपना पानी’ पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए ‘पानी’ के विभिन्न तथा स्पष्ट कीजिए कि अपना पानी रखने के लिए मनुष्य और क्या-क्या कर सकता है?

उत्तर. ‘राखिए अपना पानी’ का अर्थ है – अपनी इज्जत रखना। पानी को जल, नीर आदि कहते है। अच्छे काम करने से मनुष्य की इज्जत बनी रहेगी ।

अवतरण 7.

राजा के दरबार में, जैये समझा पाय।

साँई तहाँ न बैठिए, जहें कोउ देय उठाय।।

जहें कोऊ देय-उठाय, बोल अनबोले रहिए।

हँसिये नहीं हहाय, बात पूछे ते कहिए।।

कह गिरिधर कविराय, समय सो कीजै काजां।

अति आतुर नहि होय, बहुरि अनखे हैं राजा।।

प्रश्न 1. कवि के अनुसार राजा के दरबार में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर. राजा के दरबार में समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य व व्यवहार करना चाहिए। समय पर जाना बोलना उचित स्थान पर बैठना तथा जोशी नहीं हंँसना चाहिए।

प्रश्न 2. ‘अनबोले’ शब्द से क्या तात्पर्य है? मनुष्य को कम क्यों बोलना चाहिए? अधिक बोलना हानिकारक क्यों है?

उत्तर. ‘अनबोले’ शब्द से तात्पर्य है — चुप रहना। मनुष्य को कम बोलना चाहिए क्योंकि ज्यादा बोलने से इज्ज़त कम होती है।

प्रश्न 3. हँसना तो मनुष्य के लिए बहुत लाभदायक है फिर भी कवि कहाँ हँसने के लिए मना कर रहा है और क्यों?

उत्तर. हमें राजा के दरबार में जोर से नहीं हँसना, चाहिए। ऐसे समय में हमें इसलिए नहीं हँसना चाहिए क्योंकि इस तरह लोग हमें मूर्ख समझेगें और इज्जत नहीं करेगे।

प्रश्न 4. उतालवापन कहाँ नहीं दिखाना चाहिए तथा क्यों? कुण्डलियों में दी गई नीतिपरक शिक्षाओं का मानव जीवन में क्या महत्त्व है?

उत्तर. उतावलापन दिखाने से इज्जत कम होती है और हमें बाहर निकाला जा सकता है।

कुंडलियां (साहित्य सागर) Workbook Answer

Leave a Comment